रामपुर बुशहर। उपमंडल में जब से कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है, तब से संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को उपमंडल के 24 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रशासन ने इन सभी संक्रमितों को आइसोलेशन पर भेज दिया है।
गौरतलब है कि रामपुर में बीते दो माह से कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को उपमंडल में कोरोना संक्रमण के 24 मामले सामने आए। यह जानकारी तहसीलदार रामपुर कुलताज सिंह ने दी है। कहा कि मंगलवार को उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में 24 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने उपमंडल के लोगों से संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।