फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में नहीं थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को उपमंडल में सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। नवरात्रों के चलते मंदिरों और बाजार में काफी भीड़ बढ़ गई है, जिसके चलते संक्रमण के फैलने का खतरा पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रामपुर के विभिन्न क्षेत्रों में संक्रमण के सात मामले सामने आए हैं। इनमें आईसीआईसीआई बैंक कर्मी, सीआईएसएफ कर्मी, ननखड़ी के दो, जगातखाना का एक, रामपुर परियोजना कॉलोनी का एक और पलजारा तकलेच के एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
तहसीलदार रामपुर कुलताज सिंह ने बताया कि उपमंडल में शुक्रवार को सात लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि संक्रमण से बचाव को लेकर दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और समय-समय पर अपने हाथ धोते रहें। उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए केवल सावधानी ही एकमात्र उपचार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें