शिक्षक के कोरोना संक्रमित होने के बाद रिकांगपिओ कॉलेज किया सील।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। किन्नौर जिले में एक और ऊपरी शिमला में कोरोना के 17 नए मामले सामने आए हैं। इसमें रामपुर से 11, रोहड़ू से दो, कोटखाई से दंपती, किन्नौर, नारकंडा से एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला है।
संक्रमितों में शोरंग परियोजना के 4 कर्मी, आईसीआईसीआई बैंक रामपुर के 4 कर्मी, खनेरी अस्पताल की स्टाफ नर्स, रामपुर बाजार स्थित फैंसी स्टोर के मालिक और ज्यूरी स्थित एसजेवीएनएल के कर्मचारी शामिल हैं। सभी को प्रशासन के निर्देशों के बाद आइसोलेशन में भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में सभी का उपचार किया जाएगा।
तहसीलदार रामपुर कुलताज सिंह ने बताया कि वीरवार को रामपुर में 11 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सभी का स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में उपचार चल रहा है। उन्होंने लोगों से भीड़ वाले इलाकों में न जाने, मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की है। कुलताज सिंह ने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का सभी सख्ती से पालन करें। सावधानी ही संक्रमण से बचने का एकमात्र उपाय है।