फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनेरी अस्पताल में उपचार को आई महिला निकली कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपमंडल के खनेरी अस्पताल में इलाज करवाने पहुंची एक महिला कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई। बिना किसी लक्षण के महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह महिला 22 अगस्त को खनेरी अस्पताल में गायनी सर्जरी करवाने पहुंची थी। महिला के संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने खनेरी अस्पताल के दो डाक्टरों, बुशहर लैब और महिला के घर को सील कर दिया है। महिला के संपर्क में आए करीब 20-30 लोगों के जल्द ही सैंपल लिए जाएंगे। बहरहाल इन सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब 50 वर्षीय महिला 19 अगस्त को किन्नौर जिले के पोवारी से रामपुर पहुंची थी। इस महिला का रामपुर में अपना मकान है, जहां वह अपने पति, दो बेटियों, एक बेटी और एक रिश्तेदार के साथ रह रही थी। 22 अगस्त को महिला खनेरी अस्पताल पहुंची थी। गायनी की सर्जरी करवाने के लिए पहुंची महिला में रूटीन टेस्ट के दौरान ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि उसमें कोरोना से संबंधित कोई भी लक्षण नजर नहीं आ रहे थे। महिला के पॉजिटिव होने की पुष्टि होते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन सभी प्रबंध कर लिए हैं। महिला को उसके घर पर ही आइसोलेट किया गया है और यहीं उसका उपचार चलेगा। महिला के पति, बच्चों और उसके मकान में रहने वाले लोगों को भी होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं, महिला जिस बुशहर लैब में टेस्ट करवाने पहुंची थी, उसे भी तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया गया है। महिला के संपर्क में करीब 20-30 लोग आए हैं, जिनके क्रमवार सैंपल लिए जाएंगे।
एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि खनेरी अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव आई महिला को परिवार सहित होम आइसोलेट कर दिया गया है। महिला के संपर्क में आए डॉक्टर और अन्य लोगों को भी आइसोलेशन पर भेजा गया है। महिला के घर और बुशहर लैब को सील कर दिया है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से संक्रमण से बचाव को लेकर सभी तरह की एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

बीएमओ रामपुर डॉ. आरके नेगी ने बताया कि महिला को होम आइसोलेट कर उपचार चल रहा है। महिला के संपर्क में आए लोगों और परिवार के सदस्यों के क्रमवार सैंपल लिए जाएंगे। महिला गायनी सर्जरी के लिए अस्पताल पहुंची थी, जबकि रूटीन टेस्ट के दौरान ही उसमें कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए। महिला की कोई लंबी ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें