फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपड़ी और कोटखाई में दो मजदूर निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। उपमंडल के अंतर्गत कुपड़ी गांव मेें बुधवार रात एक मजदूर कोरोना संक्रमित पाया गया है। बागवान ने मजदूर को होम क्वांरटीन रखा था। मजदूर को प्रशासन ने निर्धारित प्रोटोकाल के तहत कुपड़ी से कोविड केयर सेंटर रोहड़ू में शिफ्ट किया है। दो दिन पूर्व बिहार से आया एक मजदूर कोरोना पॉजिटिव निकला था यह मजदूर भी उसी का साथी है जो 31 जुलाई को आया था।
विज्ञापन

एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि मजदूर को कोविड केयर सेंटर रोहड़ू में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं कोटखाई में जम्मू से आया एक मजदूर कोरोना संक्रमित निकला है। मजदूर होम क्वांरटीन मे रखा गया था। कोटखाई में कुछ दिन पूर्व जम्मू से आए दो मजदूर कोरोना पॉजिटिव निकले थे। वीरवार को आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित निकला मजदूर भी उन्ही का साथी है। कुछ मजदूर एक ठेकेदार के पास दो अगस्त को जम्मू से काम करने आए थे। एसडीएम ठियोग कृष्ण कुमार ने बताया कि संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। अभी कुछ लोगों के ओर सैंपल लिए जाएंगे। कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें