भावागनर (किन्नौर)। जिले के यांगपा फर्स्ट गांव में पति-पत्नी के कोरोना पॉजिटिव आने पर गांव में हड़कंप मचा हुआ। जानकारी के मुताबिक ने यह दपंती एक माह पहले दिल्ली से अपने घर यांगपा फर्स्ट पहुंचा था। दोनों को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन कर कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजे थे। तब दंपती की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई। इसके बाद एक माह बीत जाने के बाद दोनों को सोमवार बुखार आने के बाद रिकांगपिओ क्षेत्रीय अस्पताल में सैंपल लिए गए तो दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। बताया जा रहा है कि उनके घर में दो अगस्त को पिता के देहांत होने पर कार्यक्रम था, जिसमें किन्नौर जिले के अलावा विभिन्न जगहों से लोग शामिल हुए। उसी दिन दंपती लोगों के संपर्क में आई, जिसके चलते उनमें कोरोना के लक्षण पाए गए हैं।
सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि यांगपा फर्स्ट में दंपती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली से किन्नौर आए थे तो उसे समय रिपोर्ट निगेटिव थी लेकिन, एक माह के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये लक्षण दिल्ली से लौटने के बाद नहीं दिखे। बल्कि दो अगस्त को उनके घर में क्रियाकर्म के दौरान निचार, किल्बा, कल्पा, कुल्लू और अन्य कई गांवों से लोग पहुंचे थे। उनमें से किसी के संपर्क में आने से दोनों कोरोना पॉजिटिव हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो भी लोग दो अगस्त को उनके कार्यक्रम में शामिल हुए थे, वे सभी जांच कराएं और अपने घरों में क्वारंटीन रहें।
एसडीएम भावानगर मनमोहन सिंह ने बताया कि दंपती जिन लोगों के संपर्क में आए हैं, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यांगपा फर्स्ट गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित जाएगा।