ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। कोरोना से निपटने के लिए किन्नू पंचायत को सैनिटाइज करवाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को किन्नू में सब तहसील सराहन के नायब तहसीलदार की मौजूदगी में दुकानों, रास्ते, चौराहे और पंचायत घर को सैनिटाइज करवाया गया। उससे पहले जन प्रतिनिधियों की ग्राम पंचायत किन्नू में विशेष बैठक का आयोजन किया गया, इसकी अध्यक्षता यशपाल चौहान की ओर से की गई।
बैठक में मुख्य रूप से नायब तहसीलदार भी मौजूद रहे। बैठक में सभी जन प्रतिनिधियों को कोरोना से बचने के लिए सरकार की ओर से दिए गए सुझावों को अमल करने और लॉकडाउन के नियमों का पंचायत क्षेत्र में पालन करने पर चर्चा है। बैठक के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया। पंचायत प्रधान यशपाल के आग्रह पर किन्नू पंचायत के आठ महिला मंडलों ने निशुल्क मास्क बनाने का जिम्मा लिया है। जिस पर सबसे ज्यादा मास्क बनाने वाले महिला मंडल को प्रधान की ओर से 20 अप्रैल को सम्मानित करवाने की घोषणा भी की गई। इस अवसर पर सराहन पटवारी किन्नू नीरज, स्वास्थ्य कर्मी कला, किन्नू पंचायत की सभी महिला मंडल युवक मंडल के प्रधान सचिव ने भाग लिया।