फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर उपमंडल में पांच और लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में शनिवार को कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं। जिसमें कोछरी ज्यूरी से एक, वार्ड नंबर एक कल्याणपुर रामपुर से एक, कोटला से एक और महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल से दो कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इसके अलावा कुमारसैन में स्वास्थ्य विभाग ने 13 लोगों के सैंपल लिए जिसमें 4 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। वहीं आनी में भी चार कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि शनिवार को रामपुर उपमंडल में पांच कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना पॉजिटिव मामले कम हुए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के तहत दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें