फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उपभाेक्ताओं को आधार कार्ड से लिंक करवाने होंगे बिजली मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई उपमंडल में 25 अक्तूबर से पंचायतों में बिजली बोर्ड के कर्मचारी करेंगे ई-केवाईसी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई(रोहड़ू)। विद्दुत उपमंडल कोटखाई में सभी बिजली मीटरों को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा। बिजली बोर्ड ने ई-केवाईसी के लिए पंचायताें के लिए तिथि निर्धारित की है। बोर्ड ने उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी करवाने के लिए पंचायत कार्यालय में आने के निर्देश दिए हैं। ईकेवाईसी करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। ई-केवाईसी के लिए उपभोक्ता काे अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली का बिल, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा। कोटखाई उपमंडल में 25 अक्तूबर को गुम्मा पंचायत, 26 अक्तूबर को पड़शाल, गरावग और बखोल पंचायत, 28 अक्तूबर को देवगढ़, दरकोटी और महासू पंचायत के लिए तिथि तय की है। 29 अक्तूबर को प्रेमनगर, रावलाक्यार, भडैच घुंडा और थरोला पंचायत, 30 अक्तूबर को कोटखाई नगर पंचायत, हिमरी पंचायत, पांदली पंचायत, बागडुमैहर पंचायत, खल्टूनाला पंचायत और रामनगर पंचायत में बिजली मीटरों को लिंक करने का कार्य किया जाएगा।

बिजली मीटर को आधार से लिंक करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। ई-केवाईसी के लिए उपभोक्ताओं को आवश्यक दस्तावेज लेकर अपनी ग्राम पंचायतों में आना होगा। पंचायतों के लिए तिथियां निर्धारित की गई है। -वरुण धीमान, सहायक अभियंता, बिजली बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


काम की बात : महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में आपताकालीन सेवा में आज सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े तीन बजे तक डॉ राजेश्वर सिंह लोगों के स्वास्थ की जांच करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें