फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीमा महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों ने किया शिक्षा सर्वेक्षण

विज्ञापन
शिक्षा सर्वेक्षण के दौरान सीमा  कालेज के एनएसएस स्वंय सेवी
विज्ञापन
स्वयंसेवियों ने रोहड़ू, रामपुर, चौपाल, डोडरा क्वार, कोटखाई, ननखड़ी के विभिन्न गांवों और विद्यालयों में जाकर किया सर्वेक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। राजकीय महाविद्यालय सीमा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवियों ने गांवों और विद्यालयों में जाकर दो दिवसीय शिक्षा सर्वेक्षण किया। यह सर्वेक्षण प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया। सर्वेक्षण से पहले स्वयंसेवियों को तीन दिन का प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण महाविद्यालय में पूनम शर्मा, रमन मेहता और रोहित ने दिया गया। प्रशिक्षण के बाद, पांच अक्तूबर से सात अक्तूबर तक स्वयंसेवियों ने रोहड़ू, रामपुर, चौपाल, डोडरा क्वार, कोटखाई और ननखड़ी के विभिन्न गांवों और विद्यालयों में जाकर सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण में एनएसएस इकाई के कुल 42 स्वयंसेवियों ने हिस्सा लिया। सर्वेक्षण के सफल समापन पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उमेश नारटा और डॉ. सुरेंद्र सिंह कुल्ला ने सभी स्वयंसेवियों को बधाई दी। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ललिता रावत ने स्वयंसेवियों के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उनकी निस्वार्थ सेवा भावना की प्रशंसा की और भविष्य में ऐसे कार्यों को जारी रखने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें