फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिलान्यास के बाद लटका ननखड़ी में बस अड्डे का निर्माण

विज्ञापन
ननखड़ी में यहां प्रस्तावित है बस अड्डे का निर्माण। संवाद
विज्ञापन
नवंबर में मुख्यमंत्री ने दी थी बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स और बस अड्डे की सौगात
विज्ञापन

9 करोड़ से प्रस्तावित बस अड्डे के निर्माण को स्वीकृत हुई है 1.37 करोड़ की राशि
18 पंचायतों के ग्रामीण दशकों से कर रहे बस अड्डे की सुविधा का इंतजार
लोक निर्माण विभाग जुटा विस्तृत प्राक्कलन तैयार करने में, परिवहन निगम से मिलनी है अंतिम मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ननखड़ी के ग्रामीण दशकों से बस अड्डे की सुविधा का इंतजार कर रहे हैं। तहसील मुख्यालय ननखड़ी में प्रस्तावित बस अड्डे का निर्माण शुरू होने में अभी वक्त लगेगा। बीते नवंबर माह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बस अड्डे और शॉपिंग कांप्लेक्स का शिलान्यास किया था। तीन महीने की अवधि के बाद भी बस अड्डे के निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। परिवहन निगम प्रबंधन से अंतिम मंजूरी न मिलने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। उपमंडल रामपुर की ननखड़ी तहसील की 18 पंचायतों के ग्रामीण बेसब्री से बस अड्डे की सुविधा का इंतजार कर रहे हैं। इस बस अड्डे का निर्माण लंबे अरसे तक राजनीतिक खींचतान और सत्ता परिवर्तन के चलते बदलता रहा। वर्ष 2017 में ननखड़ी बस अड्डे के निर्माण के लिए तहसील मुख्यालय के चौक में पांच बीघा वन भूमि का चयन किया गया था, जबकि वर्ष 2018 में भाजपा शासनकाल में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बस अड्डे के निर्माण की घोषणा की और बजट देने की घोषणा भी की। इसके बाद सत्ता परिवर्तन के चलते बस अड्डे का निर्माण ठंडे बस्ते में पड़ गया। वर्तमान सरकार ने पूर्व सरकार की सभी योजनाओं को डिनोटीफाई कर दिया। ननखड़ी बस अड्डा भी इसमें था। इसके बाद सरकार ने इस अड्डे के निर्माण पर हामी भरी और लंबे समय तक एफसीए का मामला फाइलों में घूमता रहा। बीते वर्ष 14 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री ने ननखड़ी चौक में करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स और बस अड्डे का शिलान्यास किया। अब बस अड्डे के निर्माण के लिए चरण-1 में वन मंजूरी मिली है। पहले जहां करीब पांच बीघा भूमि पर बस अड्डा बनना प्रस्तावित था, वहीं अब वन विभाग से करीब तीन बीघा भूमि की ही मंजूरी मिली है। बस अड्डे का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग करेगा। अब विभाग विस्तृत प्राक्कलन तैयार करने में जुटा हुआ है। बस अड्डा भवन और परिसर निर्माण की अंतिम मंजूरी परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से दी जानी है। इसके बाद ही बस अड्डे का निर्माण शुरू हो पाएगा। परिवहन निगम रामपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक रामपुर हुमेश ठाकुर ने बताया कि बस अड्डे का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जाना है।
विज्ञापन


ननखड़ी बस अड्डे के निर्माण को लेकर प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है। निर्माण को लेकर परिवहन निगम की ओर से अनुमति दी जानी है। मंजूरी मिलते ही बस अड्डे का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। निर्माण के लिए विभाग को 1.37 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। अंकुश जम्वाल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें