फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खोपड़ी से ब्रौ जीप योग्य मार्ग का निर्माण लटका

विज्ञापन
जसवंत सिंह। अ​भियान की खबर 
विज्ञापन
अभियान: वार्ड के हाल
विज्ञापन

सड़क से रामपुर में जाम की समस्या से मिलनी थी राहत
वार्ड पांच में नालियां, पैदल रास्ता, सफाई व्यवस्था के वादे भी अधूरे
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। चुनावी प्रक्रिया शुरू होते ही जहां उम्मीदवार बड़े-बड़े वादे करते हैं, वहीं सत्ता में आने के बाद कई वादे अधूरे रह जाते हैं। नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर 5 में भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिल रहा है, जहां वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के लिए लोग संघर्ष कर रहे हैं।
खोपड़ी से ब्रौ पुल तक सड़क हर चुनाव में प्रमुख मुद्दा बनती है, लेकिन आज तक इसका निर्माण पूरा नहीं हो पाया। ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से 800 मीटर लंबा जीप योग्य संपर्क मार्ग बनाया जा रहा था, जो लटक गया है। इस सड़क के बनने से शहर की जाम समस्या में काफी राहत मिलने की उम्मीद थी।
विज्ञापन

वार्ड में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से लोग लंबे समय से परेशान हैं। स्थिति यह है कि लोगों को एनएच-5 के दोनों ओर वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं। खोपड़ी क्षेत्र में पैदल पथ तक का निर्माण नहीं हुआ है। इससे लोग टूटे-फूटे रास्तों से गुजरने को मजबूर हैं। इससे गिरने का खतरा बना रहता है। खराब रास्तों के कारण स्कूल, कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों और अन्य लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा एनएच-5 किनारे बनी नालियों में पानी जमा होने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। हाईवे किनारे बनने वाली सेफ्टी वॉल का कार्य भी अधूरा पड़ा है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
वार्ड 5 की निवासी नितिका गुप्ता ने कहा कि खोपड़ी सड़क की समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ है। इससे आम लोगों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने सेफ्टी वॉल का अधूरा कार्य जल्द पूरा करने की मांग की।
वार्ड निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में दो नाले घरों के पास से गुजरते हैं। लोग इनमें कूड़ा-कचरा फेंक रहे हैं। उन्होंने बारिश के पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की, ताकि भविष्य में कोई बड़ी समस्या न उत्पन्न हो।
विज्ञापन

वार्ड निवासी राजेंद्र ने कहा कि दशकों बीत जाने के बाद भी एनएच-5 पर पैदल पथ का निर्माण नहीं हो पाया है। इसके चलते विद्यार्थी, बुजुर्ग और राहगीर रोजाना खतरे के बीच आवाजाही करने को मजबूर हैं। उन्होंने पैदल पथ के निर्माण की मांग उठाई, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

जसवंत सिंह। अभियान की खबर 

जसवंत सिंह। अभियान की खबर 

जसवंत सिंह। अभियान की खबर 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें