फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में विकास कार्यों को लगा ग्रहण : ज्ञान मेहता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष ज्ञान मेहता ने कहा कि सभी जोन अध्यक्ष अपने-अपने बूथ स्तर पर सात-सात बूथ सदस्यों की सूची और उनके दो फोटो दस दिन के अंदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें। उन्होंने बैठक में संगठन को मजबूत करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वे ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार रामपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ विकास कार्यों में भेदभाव कर रही है। लंबे समय से रामपुर में कांग्रेस कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को भाजपा सरकार अमलीजामा नहीं पहना पा रही है। लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है।
वहीं ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता ध्रुव शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार रामपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता के साथ भेदभाव कर रही है। क्षेत्र में नए विकास कार्य तो दूर, जो पूर्व में वीरभद्र सरकार ने विकास कार्यों के शिलान्यास कर बड़ी-बड़ी इमारतें खड़ी की हैं, उन्हें भी जनता को समर्पित नहीं किया जा रहा है। स्पोर्ट्स हॉस्टल दत्तनगर हो या इंद्रा मार्केट में तैयार बहुमंजिला पार्किंग, जनता को इनका लाभ नहीं मिल रहा है। इस मौके पर पार्षद विषेशर लाल, युकां अध्यक्ष जसवीर ठाकुर, पवन हुड्डन, सतपाल मेहता, ओम प्रकाश, कुलदीप नेगी, महेंद्र, चेतराम खूंद और राजीव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें