पीजी कॉलेज में इको क्लब द्वारा आयोजित विश्व ओजोन दिवस पर भाषण प्रतियोगिता और पोस्टर मेंकि ग के वि
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज में इको क्लब के सौजन्य से विश्व ओजोन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य केसी कश्यप ने छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में मुस्कान, आरती शर्मा, राकेश कुमार, विक्रम, वीणा मेहता और सुधांशू ने अपने विचार रखे। जिसमें प्रथम स्थान पर आरती शर्मा, दूसरे स्थान पर मुस्कान और तीसरे स्थान पर सुधांशु रहे। इसके अलावा पोस्टर मेकिंग में शालिनी, मोनिका ठाकुर, अनिल चौहान, चिंटू, अभिषेक, ललित, ज्योति, परवीन, मोनिका और संसार ठाकुर ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान ललित, दूसरा स्थान अभिषेक और तीसरा स्थान मोनिका ने हासिल किया।
इस प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल की भूमिका कॉलेज के सहायक प्रोफेसर सतपाल खूंद, सहायक प्रोफेसर नीतू सिंह, वरिष्ठ लैब सहायक एमएल ने निभाई। इको क्लब पीजी कॉलेज रामपुर के अध्यक्ष डॉ. रामलाल नेगी ने भी विश्व ओजोन दिवस पर अपने विचार रखे और विद्यार्थियों की इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रशंसा की। इस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने कॉलेज परिसर में रैली निकालकर सभी छात्रों को जागरूक किया। इस मौके पर इको क्लब के उपाध्यक्ष कपिल मेहता, महासचिव मोनिका, संयुक्त सचिव शालिना, प्रेस सचिव सुधाशू और सहायक प्रोफेसर मोहित नेगी सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।