फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी में कांग्रेस चित, भाजपा ने एक सीट पर बचाई साख

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी विस क्षेत्र में इस बार जिप चुनाव जहां बेहद रोचक रहे वहीं, विस क्षेत्र के दिग्गज नेताओं को इन चुनावों में हार का सामना करना पड़ा। कई नए राजनीतिक समीकरण भी इस बार देखने को मिले। विस क्षेत्र के चार जिप वार्डों में जहां कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेताओं को चुनावी समर में उतारकर दांव खेला, वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस की टक्कर के उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारकर राजनीतिक माहौल को गरमा दिया।
विज्ञापन

चुनाव में तवज्जो न देने पर नाराज कांग्रेस और भाजपा के बागी प्रत्याशियों ने भी चुनाव मैदान में उतरकर राजनीतिक दलों के नेताओं की नींद हराम कर दी। जिप के चारों वार्डों में कांग्रेस ने चायल वार्ड से जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह, बाडी वार्ड से पूर्व एपीएमसी चेयरमैन यूपेंद्र कांत मिश्रा, दलाश वार्ड से पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं पंचायत प्रधान उत्तम ठाकुर जबकि लझेरी वार्ड से कांग्रेस नेता प्रताप कटोच के नाम पर दांव खेला। इसमें कांग्रेस की ओर से उतारे सभी प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, भाजपा मात्र लझेरी वार्ड के उम्मीदवार जीवन ठाकुर को जिताने में कामयाब रही। वहीं, भाजपा की ओर से चुनाव में मौका न देने के बावजूद दलाश से पंकज परमार और बाड़ी से दिग्गज नेता देवेंद्र नेगी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर अपना परचम लहराया।
उल्लेखनीय है कि देवेंद्र नेगी पूर्व में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। लेकिन, इस बार चुनाव में मौका न मिलने के बावजूद देवेंद्र नेगी ने जीत हासिल की है। वहीं, चायल वार्ड से बुद्धि सिंह ठाकुर को हराकर पूर्ण ठाकुर ने जीत दर्ज की है। बताया जा रहा है कि पूर्ण ठाकुर कॉमरेड विचारधारा से संबंध रखते हैं। वहीं, इधर भाजपा का मानना है कि आनी से भाजपा समर्थित तीन उम्मीदवार जीते हैं। भाजपा नेता एवं एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर का कहना है कि चेयरमैन आनी से ही बनेगा। भाजपा के जिला नेतृत्व से इसके बारे में चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि आनी में तीन उम्मीदवार भाजपा से जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें