फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जुब्बल नगर पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस समर्थित छह और एक भाजपा समर्थित जीता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू।
नगर पंचायत जुब्बल में कांग्रेस ने कब्जा किया है। नगर पंचायत की कुल सात सीटों में से छह सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी जीता है। नगर पंचायत में कांग्रेस भाजपा के बीच मुकाबला काफी कड़ा रहा। दो सीटें तो ऐसी रही जहां मार्जन मात्र एक से दो वोट का रहा।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-एक से रंजना औक्टा (कांग्रेस) को 71 मत और उषा चौहान (भाजपा) को 34 मत मिले। रंजना 37 मतों से जीतीं। वार्ड नंबर-दो से रंजना (कांग्रेस) को 20 वोट और अनीता कुमारी (भाजपा) को 18 मत मिले। रंजना दो मतों से विजयी हुईं। वार्ड नंबर-तीन से सुदर्शना सूद (भाजपा) को 46 और श्रुति सूद (कांग्रेस) को 30 मत मिले। सुदर्शना 16 मतों से जीतीं। वार्ड नंबर-चार से अनीता (कांग्रेस) को 34 और निशांत सूद (भाजपा) को तीन मत पड़े। अनीता 31 मतों से जीतीं। वार्ड नंबर-पांच से राजेश कुमार (कांग्रेस) को 48 वोट और दलीप चौहान (भाजपा) को 47 वोट मिले। राजेश कुमार एक वोट से विजयी हुए। वार्ड नंबर-छह रवि कुमार (कांग्रेस) को 38 वोट और राजिंद्र सिंह (भाजपा) को 21 मत मिले। रवि कुमार 17 वोटों से जीते। वार्ड नंबर-सात से कुमारी सोनू (कांग्रेस) को 68 और सोनिका चौहान (भाजपा) को 59 मत मिले। कुमारी सोनू नौ मतों से जीतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें