सांगला (किन्नौर)। किन्नौर में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब बरामद की है। वीरवार देर शाम को पुलिस टीम कल्पा बाजार में गश्त कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में दबिश दी तो अवैध शराब की 22 बोतलें बरामद हुईं। वहीं पुलिस टीम ने पांगी बस अड्डे के पास चाय की दुकान से अवैध शराब की 8 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने मामले दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने मामलों की पुष्टि की है।