फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में तीन दिन से कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति बंद, होटल, ढाबा संचालक चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
आने वाले दिनों में बढ़ सकती है परेशानी, गैस के दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं पर भी आर्थिक मार
विज्ञापन

. अमेरिका, इस्राइल और ईरान युद्ध के चलते प्रभावित हुई गैस आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध के चलते अब देश और प्रदेश में गैस किल्लत की समस्या बढ़ने लगी है। उपमंडल रामपुर में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति ठप हो गई है। क्षेत्र में तीन दिन से इन सिलिंडरों की आपूर्ति बंद हो गई है। प्लांट से लोड न मिलने के चलते कॉमर्शियल गैस सिलिंडर नहीं दिए जा रहे। ऐसे में आने वाले दिनों में क्षेत्र के होटल और ढाबा संचालकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तीन दिन से रामपुर क्षेत्र में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति ठप पड़ी है। प्लांट से कॉमर्शियल सिलिंडर न पहुंचने के कारण सप्लाई रोक दी गई है। हालांकि, क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर की अभी कोई कमी नहीं है। कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने से अब शहर के होटल और ढाबा संचालकों की चिंता बढ़ने लगी है। यदि स्थिति यूं ही बनी रही, तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। युद्ध के चलते गैस के दामों में भी उछाल आ गया है। गैस के दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं पर भी आर्थिक मार पड़ने वाली है। अब बुधवार को राज्य स्तर पर गैस आपूर्ति को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें आगामी रणनीति तैयार करने के साथ साथ विभिन्न निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन


गैस एजेंसी प्रभारी रामपुर मधु ने बताया कि क्षेत्र में पिछले तीन दिन से कॉमर्शियल गैस की सप्लाई नहीं दी जा रही। प्लांट से लोड न आने के कारण कॉमर्शियल गैस सिलिंडर नहीं दिए जा रहे। घरेलू गैस आपूर्ति बराबर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें