फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे पर समय रहते लगाई जाए लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। ‘सहभागिता हमारी और आपकी’ कार्यक्रम के अंतर्गत निरमंड महाविद्यालय में नशा निवारण को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरमंड नागदेव ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने मौजूद छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के नशों और इसके प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने नशे को लेकर कानून में किए गए प्रावधानों की भी विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत समर इंटरनशिप कार्यक्रम के आयोजक मुकेश मेहरा ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वच्छता से जुड़ने का संदेश दिया। इस अभियान के अंतर्गत नागरिक चिकित्सालय निरमंड परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया, जिसमें कॉलेज के प्रतिभागियों ने भाग लेकर पॉलीथिन एकत्रीकरण, झाड़ियों का कटान, जलस्रोतों और नालियों की सफाई करके पूरे परिवेश को स्वच्छ बनाया और लोगों से भी सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर प्रो. संजय कुमार, होशियार चंद, राज भक्ति नेगी, धन प्रकाश, रोशन लाल, राजेंद्र, हिमांशु, देव कुमारी, नोरमा, बांकू देवी, कीमत राम, चंदेल कुमारी, पूजा, दीना, मोनिका, दीक्षा, सरिता, संगीता, दामिनी, रितिका, तनिका, रजनी, सतीश, जतिन, दिवेंद्र, कमलेश और राजेश कायथ सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें