फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नावर क्षेत्र को मिला तहसील कार्यालय

विज्ञापन
नावर में सीएम की अोर से किए गए विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास के अवसर पर मुख्यसचेतक नरेंद्र बरा? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
शिमला/रोहड़ू। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के तहत नावर में बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 73 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इस दौरान मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने जुब्बल में शिलान्यास और उद्घाटन पट्टिकाओं का अनावरण किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नावर क्षेत्र की आठ पंचायतों के लिए तहसील कार्यालय का दर्जा दिया है। आठ पंचायतों के लिए बनाई गई हिमाचल की यह पहली तहसील है। बुधवार को मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन तहसील कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त 20.33 लाख रुपये की लागत से निर्मित निरगी से कशैणी जलापूर्ति योजना का लोकार्पण किया। जल-जीवन मिशन के तहत 24.87 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नावर और कोटखाई की विभिन्न ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाली पब्बर नदी से उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं की आधारशिला रखी। 3.67 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत टिक्कर के लिए जलापूर्ति योजना, ग्राम पंचायत पुजारली नं. 4, धराड़ा, हंस्टाड़ी, सामरा के लिए 3.41 करोड़ से निर्मित होने वाली जलापूर्ति योजना, 4.23 करोड़ लागत से ग्राम पंचायत कुठाड़ी, कड़ीवन, धराड़ा, शरोंथा के लिए कार्यान्वित होने वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना की भी नींव रखी।
टुटूपानी में 5.25 करोड़ से बनेगा सेब ग्रेडिंग पैकिंग सेंटर
मुख्यमंत्री ने नावर के टुटूपानी में 5.25 करोड़ से बनने वाले सेब की ग्रेडिंग पैकिंग सेंटर की आधारशिला भी रखी। 15.62 करोड़ से गंगानगर-खांगटा सड़क, 14.28 करोड़ से महेंदली-गणासीधार सड़क के उन्नयन की नींव रखने के साथ ही 1.60 करोड़ से बनने वाली पुलिस चौकी टिक्कर की आधारशिला भी रखी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जुब्बल और कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के जुब्बल और नावर क्षेत्र के लिए 150 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं लोगों को समर्पित की हैं। टुटूपानी में ग्रेडिंग और पैकिंग केंद्र स्थापित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के बागवानों को नवीनतम ग्रेडिंग और पैकिंग की सुविधा उनके घर-द्वार पर मिलेगी। इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप, उपायुक्त शिमला अमित कश्यप, जिला परिषद सदस्य सीआर आजाद, जुब्बल कोटखाई भाजपा के महासचिव राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष राम प्रकाश जगीथटा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें