फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कुमारसैन-ठियोग को दी 44.83 करोड़ की सौगात

विज्ञापन
कुमारसैन में 4.83 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करते मुख्यमंत्री जयराम - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष के कार्यक्रम में शुक्रवार को दरबार मैदान कुमारसैन में जनसभा को किया। मुख्यमंत्री ने कुमारसैन-ठियोग में 44.83 करोड़ रुपये की 24 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। अग्निशमन उपकेंद्र ठियोग को अग्निशमन केंद्र में स्तरोन्नत करने, नारकंडा पुलिस चौकी को स्तरोन्नत कर पुलिस थाना बनाने, ऐतिहासिक तानु-जुब्बड़ झील के सौंदर्यीकरण के लिए नई राहें, नई मंजिलें योजना के तहत 20 लाख रुपये का प्रावधान करने, कुमारसैन नागरिक अस्पताल को स्तरोन्नत कर 50 बिस्तरों का करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारकंडा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने और थाथल सड़क व तानु-जुब्बड़-शिलाजान सड़कों के लिए 10-10 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की।
विज्ञापन

कुमारसैन पंचायत को नगर पंचायत बनाने, कांगल विश्रामगृह का शेष कार्य शीघ्र पूरा करने और कुमारसैन में सब जज कोर्ट की स्थापना के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने की बात कही।
विधायक राकेश सिंघा ने मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम हमें स्वतंत्रता के उपरांत हिमाचल की विकास गाथा के साथ ही स्वतंत्रता पूर्व आजादी के नायकों को याद करने का भी अवसर प्रदान करता है। उन्होंने क्षेत्र की जरूरतों का उल्लेख भी किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीपनी भारद्वाज, एपीएमसी अध्यक्ष नरेश शर्मा, महासू भाजपा जिलाध्यक्ष अजय श्याम ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर स्थानीय मांगों का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने क्षेत्र को करोड़ों रुपये की सौगात देने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य खादी बोर्ड के अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, हिमकोफेड अध्यक्ष कौल सिंह नेगी, भाजपा मंडलाध्यक्ष दुनीचंद कश्यप, राजेंद्र कश्यप, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोनिका मौजूद रहे।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की लगभग 32.54 करोड़ रुपये की 15 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए। इनमें कुमारसैन में 8.13 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 50 बिस्तरों वाला नागरिक अस्पताल, 2.34 करोड़ रुपये लागत का औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन, 1.11 करोड़ रुपये लागत से थानेदार के धाबी में फ्रूट प्लांट न्यूट्रीशन लैब भवन, कोटगढ़ में 94 लाख रुपये लागत का उपतहसील कार्यालय, आवासीय भवन, कुमारसैन में 70 लाख रुपये के उप कोषागार भवन, 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय स्नातक महाविद्यालय भवन, मागसू गांव के लिए 63 लाख रुपये से संपर्क मार्ग का स्तरोन्नयन कार्य, 1.38 करोड़ रुपये से जिम्मू नाला जल सड़क का स्तरोन्नयन कार्य, कंडा गांव के लिए 2.27 करोड़ रुपये से संपर्क मार्ग का स्तरोन्यन कार्य, 1.47 करोड़ रुपये से निर्मित अरोथ के लिए संपर्क मार्ग, 2.19 करोड़ रुपये की अहार से बरथानीघाटी कांगल सड़क, 20 लाख रुपये से कचीनघाटी से नाग के लिए संपर्क मार्ग, कोटगढ़ के तानू जुब्बड़ में 76 लाख रुपये लागत का वन विश्राम गृह, कुमारसैन के धार नाग जुब्बड़ में 30 लाख रुपये लागत की वन निरीक्षण कुटीर, उपतहसील कोटगढ़ के जरोल में 12 लाख रुपये से निर्मित पटवार भवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 12.29 करोड़ रुपये की नौ विकास परियोजनाओं के शिलान्यास भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें