फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नवरात्र से पहले रघुनाथ मंदिर में सफाई अभियान

विज्ञापन
शरद नवरात्रों को लेकर रामपुर के रघुनाथ मंदिर परिसर में चलाया सफाई अभियान। संवाद
विज्ञापन
भीमाकाली मंदिर न्यास के कर्मचारियों ने स्वच्छता का दिया संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नवरात्र के मद्देनजर रामपुर के रघुनाथ मंदिर और अखाड़ा परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। भीमाकाली मंदिर न्यास के कर्मचारियों ने अभियान में भाग लेकर मंदिर और परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान कर्मचारियों ने लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए धार्मिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने की अपील की।
नवरात्र के दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है। इसे देखते हुए मंदिर परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए कर्मचारी जुटे हैं। सफाई अभियान के तहत परिसर की सफाई करने के साथ आसपास के क्षेत्र को भी संवारा गया, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पहल के माध्यम से लोगों को धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने के प्रति जागरूक किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि मंदिर परिसरों को स्वच्छ रखने के लिए सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने स्वच्छता को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश भी दिया। सफाई अभियान में महेंद्र, शमशेर और राकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें