फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल सांगला ने स्वच्छता का दिया संदेश

विज्ञापन
सांगला बाजार में व्यापारियों ने छेड़ा स्वच्छता अभियान। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला में व्यापार मंडल सांगला ने स्वच्छता अभियान छेड़ा। अभियान के तहत पदाधिकारियों और सदस्यों ने उपाध्यक्ष शिव कुमार नेगी की अध्यक्षता में स्थानीय बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सफाई की। इस दौरान बाजार के चारों ओर फैली गंदगी को ठिकाने लगाया और स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल सांगला ने सभी लोगों से अपील की है कि अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाएं रखें। वहीं, उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से भी सांगला क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। शिव कुमार नेगी ने कहा कि अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेवारी है। सभी जनमानस अपने घरों और दुकानों को कूड़ा-कचरा खुले में न फेंके। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल सांगला की ओर से सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए स्थायी तौर पर तीन-चार लोगों की तैनाती की गई है, जो सभी दुकानों से डोर टू डोर कूड़ा इकट्ठा कर साइकिल से ठिकाने लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल सांगला ने स्थानीय बाजार के हनुमान मंदिर से लेकर टौंगटौंगचे नाले के आसपास और बस अड्डे के चारों ओर सफाई कर समूचे बाजार को संवारा।
विज्ञापन

इस मौके पर अमर सिंह, टेकचंद, संजू, निका राम और मोहित के अलावा कई अन्य लोग मौजूद रहे।
- बीरबल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें