चौपाल। भराणू (चौरी) के पास एक पिकअप दुघर्टना ग्रस्त हो गई। हादसा राहगीर को बचाते समय हुआ। वाहन चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में जा गिरा। इस हादसे मेें दो लोग घायल हुए हैं। वहीं राहगीर नेपाली मूल के व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। उसको भी प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल नेरवा लाया गया है। पिकअप नेरवा से भराणू की ओर सेब भरने के लिए जा रही थी। इस पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे थाना क्षेत्र नेरवा से आठ किलोमीटर की दूरी पर भराणू (चौरी) के पास एक राहगीर को बचाते समय चालक द्वारा नियंत्रण खोने से वाहन खाई में लुढ़क गया। हादसे के समय वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। घायलों को उपचार के लिए लोगों के सहयोग से नेरवा अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में विनोद कुमार (22 साल) पुत्र सोमदत्त गांव टटियाणा तहसील कमराऊ जिला सिरमौर और पंकज (19 साल) पुत्र सुरेंद्र गांव जिमटवाड (टिब्बी) तहसील शिलाई जिला सिरमौर शामिल हैं। इस दौरान वाहन की चपेट में आने से एक नेपाली मूल के व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। उसको भी प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल नेरवा लाया गया है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में राहगीर को बचाते समय चालक द्वारा गाड़ी से नियंत्रण खो देने से हादसा हुआ है। तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।