रामपुर में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करते भारतीय सेना के जवान।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर में भारतीय सेना ने कोरोना वॉरियर्स किए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। झाकड़ी आर्मी कैंप से आए अधिकारियों और जवानों ने रविवार को रामपुर के कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया। जवानों ने पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित एनसीसी कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। पुलिस अधिकारी ने जवानों का आभार व्यक्त किया।
आर्मी अधिकारी ने कहा कि पुलिस के सहयोग से ही आज देश व प्रदेश के लोग सुरक्षित हैं। वे दिन रात अपने कर्त्तव्य का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टाफ लगातार कोरोना महामारी से निपटने में सहयोग कर रहे हैं और एनसीसी कैडेट्स भी इस लड़ाई के पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम रहे हैं। आर्मी के जवान सभी का आभार व्यक्त करने और उन्हें धन्यवाद देने के लिए रामपुर आए हैं। इस दौरान पुलिस और आर्मी के जवानों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा। मास्क लगा रखे थे। इस मौके पर आर्मी जवानों के साथ एसडीपीओ रामपुर अभिमन्यु वर्मा, एसएचओ रामपुर रविंद्र नेगी, लेफ्टिनेंट कर्नल एनसीसी बीएस नेगी, सूबेदार विनोद कुमार और रामपुर महाविद्यालय एनसीसी अधिकारी संदीप ठाकुर उपस्थित रहे।