फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी ने ज्यूरी में दो गाड़ियों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने ज्यूरी में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की जांच की। उन्होंने दुकानदारों और सामान खरीदने आए लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने चेताया कि नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

वर्मा ने बिना परमिशन के बाजार में वाहन चलाने वालों पर भी शिकंजा कसा। बिना अनुमति घूम रहे दो वाहनों के चालान काटे। उन्होंने पुलिस जवानों को बिना मास्क लगाए और बिना परमिशन के गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुकानों, गाड़ियों, बाजार में आने-जाने और निर्माण कार्यों में लगे लोगों को मास्क पहनना जरूरी होगा। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की भी पालना करनी होगी। बिना मंजूरी चल रहे वाहनों पर पुलिस कार्रवाई अमल में ला रही है। इस मौके पर ज्यूरी पुलिस चौकी प्रभारी चमन नेगी सहित अन्य जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें