सांगला (किन्नौर)। करछम-वांगतू एवं बास्पा-II हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना में 14 जुलाई को सीटू से संबद्ध यूनियन की एक दिवसीय हड़ताल में 127 कर्मचारी शामिल हुए। यह संख्या परियोजना के 852 कर्मचारियों का लगभग 15 प्रतिशत है। करछम-वांगतू एवं बास्पा-II हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (स्वतंत्र) ने सीटू के हड़ताल संबंधी दावों को तथ्यहीन बताया है।
यूनियन के अध्यक्ष जीवन सिंह नेगी ने कहा कि परियोजना प्रबंधन के अनुसार 14 जुलाई को 653 कर्मचारी (75.47 प्रतिशत) नियमित रूप से कार्य पर उपस्थित रहे, जबकि 82 कर्मचारी पूर्व स्वीकृत अवकाश पर थे। उन्होंने कहा कि सीटू ने अपने प्रेस नोट में लगभग 450 मजदूरों के हड़ताल में शामिल होने का दावा किया था, जो वास्तविक उपस्थिति के आंकड़ों से काफी अधिक है। संवाद