फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला परिषद के आठ वार्ड में उतरे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले में जिला कांग्रेस कमेटी ने 10 जिला परिषद के वार्डों मेें से 8 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का चयन कर लिया गया है। इनमें निचार खंड के तहत तरांडा वार्ड से विक्रांत सिंह नेगी गांव रूपी, चंगाव वार्ड से मीरा नेगी निवासी यंागपा फर्स्ट और सुगरा वार्ड से दिलीप नेगी निवासी सुंगरा को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

जबकि, वहीं कल्पा खंड के तहत सापनी वार्ड से शशि नेगी निवासी बारंग, ख्वांगी वार्ड से हितेश नेगी निवासी पूर्वणी को चुनाव के लिए उतारा है। वहीं, पूह वार्ड से संजीव खरबा गांव नाको जबकि मोरंग वार्ड से उमेश नेगी गांव मूरंग और रिब्वा वार्ड से विनोद कुमारी को मैदान में उतारा है जबकि कल्पा और सांगला वार्ड के लिए अभी पार्टी में मंथन चल रहा है। उधर, जिला कांग्रेेस कमेटी के अध्यक्ष किन्नौर उमेश नेगी और पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप नेगी ने बताया कि 8 जिला परिषद वार्ड में प्रत्याशियों का चयन कर लिया है जबकि कल्पा और सांगला वार्ड के लिए अभी मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें