फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिप चुनाव में मौका न देने पर भाजपा कार्यकर्ता नाराज

विज्ञापन
दलाश जिला परिषद वार्ड से चुनावी मैदान में न उतारे जाने से नाराज पंकज परमार अपने समर्थकों के साथ द? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। भाजपा की ओर से आनी विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद उम्मीदवार तय करने के बाद भाजपा में विरोध का बिगुल बज चुका है। दलाश जिला परिषद वार्ड से भाजपा की ओर से पंकज परमार को चुनावी मैदान में न उतारने के फैसले से नाराज परमार ने दलाश शिव मंदिर में अपने समर्थकों के साथ बैठक की। इसमें दलाश क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्होंने दलाश वार्ड के सभी भाजपा शक्ति केंद्रों का दौरा किया। जब सभी शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं और जनता ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहा तभी उन्होंने पार्टी के समक्ष आवेदन किया लेकिन भाजपा ने जनता की आवाज को दरकिनार कर दिया और दलाश जिला परिषद वार्ड से किसी दूसरे को चुनावी मैदान में उतार दिया। इसके चलते अब पंकज परमार ने दलाश जिला परिषद वार्ड से बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ने का मन बनाया है।
कहा कि वह भाजपा विचारधारा वाले परिवार से संबंध रखते हैं। बैठक के बाद उन्होंने दलाश बाजार में अपने समर्थकों के साथ रैली निकाली। उधर, भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने बताया कि दोनों भाजपा के कार्यकर्ता हैं। संगठन के पास आवेदन आए थे, जिन्हें हाईकमान को भेजा गया था। पार्टी हाईकमान ने जिसको मैदान में उतारा गया है, सभी उसी उम्मीदवार के लिए काम करेंगे। पंकज परमार से भाजपा बात करेगी और उन्हें मनाने की पूरी कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें