फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी यातायात के लिए बहाल नहीं हुआ चौरा-रूपी मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। चौरा-रूपी-कंबा मार्ग पर तीसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई है। मार्ग अवरुद्ध होने से तीन पंचायतों के हजारों लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। तीसरे दिन भी यातायात बहाल न होने से रूपी पंचायत, छोटा कंबा और बड़ा कंबा पंचायत के लोगों को पैदल ही गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार दोपहर भारी भूस्खलन होने से चौरा-रूपी मार्ग पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गई थी। इससे सड़क का 40 मीटर हिस्सा पूरी तरह से चट्टानों और मलबे में तबदील हो गया है। लोक निर्माण विभाग मशीनरी सहित मजूदरों के साथ मार्ग को बहाल करने में जुटा है। मगर भारी भरकम चट्टानों और बार-बार हो रहे भूस्खलन से बाधित मार्ग को बहाल करने में दिक्कतें आ रही है।
रूपी पंचायत प्रधान रामेश्वर नेगी, बीडीसी सदस्य मंगला देवी, पूर्व प्रधान छोटा कंबा आशा नेगी, पूर्व उपप्रधान छेड़ुप नेगी, अमर खोजान, ठाकुर भगत, बीरबल नेगी, इंद्रा नेगी और जयराम नेगी सहित कई अन्य लोगों ने कहा कि मार्ग बाधित होने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द मार्ग बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग भावानगर के एसडीओ ज्ञान ठाकुर ने कहा कि तीन मशीनें और मजदूर बाधित मार्ग को बहाल करने में जुटे हुए हैं। जल्द ही मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें