रामपुर बुशहर। पुलिस ने शिमला जिले के कोटगढ़ में 14-74 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कुमारसैन में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात को पुलिस की टीम कोटगढ़ बाजार में गश्त कर रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रोगा-सुदमू संपर्क पर आरोपी अनुज से चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस का दावा है कि युवक चिट्टा बेचने के मामले में भी संलिप्त है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि की है।