रामपुर बुशहर। पुलिस ने एसएसबी कैंप नोगली के पास बाप-बेटे को 6.52 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा है। दूसरे मामले में पुलिस ने किंगल-बड़ागांव मार्ग पर एक युवक से 4.04 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम को पुलिस दल गश्त पर था। शाम करीब पौने पांच बजे नोगली के एसएसबी कैंप के पास एक कार में सवार बाप-बेटा पुलिस दल देखकर घबरा गए। पुलिस ने तलाशी ली तो 6.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान चेतन चौहान (29), गांव राजपुरा, जिला शिमला और मोहर सिंह (55), गांव राजपुरा, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दूसरे मामले में शनिवार को पुलिस का दल किंगल-बड़ागांव मार्ग पर गुंथला में गश्त पर था।
सुबह करीब 9:40 बजे एचआरटीसी की बस बड़ागांव की ओर आ रही थी। इसके तलाशी के लिए रोका गया तो बस में बैठे युवक से 4.04 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी रविंदर (25) गांव बाग, डाकघर पंदोआ, तहसील सुन्नी, जिला शिमला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी रामपुर शिवानी मेहला ने बताया कि दो मामलों में 10.56 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जांच की जा रही है। संवाद