बड़ी बहन एसएसबी दिल्ली में दे रहीं सेवाएं
दो बेटियां और एक बेटा देश की सीमाओं पर देंगे सेवाएं
बीरबल नेगी
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के तिब्बत सीमा से सटे पहले गांव छितकुल के भाई-बहन का भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल में बतौर सिपाही में चयन हुआ है। दोनों की बड़ी बहन एसएसबी दिल्ली में सेवाएं दे रही हैं।
छितकुल की प्रेम भगती के बेटा जगदीप नेगी और बेटी रानिका नेगी का एक साथ आईटीबीपी में चयन से गांव में खुशी की लहर है। इन दिनों बेटी रानिका नेगी पंचकूला और भाई राजदीप नेगी मध्य प्रदेश में प्रशिक्षण ले रहा है। बड़ी बहन रूपा नेगी बॉक्सिंग जगत में नाम रोशन करने के बाद 2017 को एसएसबी में भर्ती हुईं। वे दिल्ली अपनी सेवाएं देने के साथ बॉक्सिंग में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
इस कामयाबी पर उनके माता प्रेम भगती, बड़ी मां सुभद्रा देवी और भाई राजदीप ने खुशी जताई है। उन्हें गर्व है कि उनके घर से एक बेटा और दो बेटियां देश की सीमाओं में सेवाएं देंगे।