फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर को मिला ट्रॉमा सेंटर, मुख्यमंत्री सुक्खू ने 165 करोड़ की 25 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद सूत्र न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यूरी (रामपुर बुशहर) । मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को जिला शिमला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 165 करोड़ रुपये की 25 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 9.54 करोड़ रुपये की लागत के एमजीएमएससी खनेरी के ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन किया। इसके अलावा 6.95 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्नातकोतर महाविद्यालय रामपुर के विज्ञान खंड, 9.85 करोड़ रुपये लागत से निर्मित खेल परिसर दत्तनगर, महात्मा गांधी राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय कोटला में 16.05 करोड़ रुपये के लेक्चर थियेटर ब्लॉक, 11.75 करोड़ रुपये के सिविल इंजीनियर ब्लॉक और 16.04 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मेकेनिकल ब्लॉक का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने तहसील रामपुर की ग्राम पंचायत देव नगर के गांव के लिए मछाड़ा खड्ड से 2.20 करोड़ रुपये की उठाऊ जल आपूर्ति योजना, ग्राम पंचायत बगलती के गांव अडू ज्वालड़ा के लिए 1.10 करोड़ रुपये की उठाऊ जल आपूर्ति योजना, ग्राम पंचायत शाहधार में हरिजन बस्ती टालरा, मझगांव, रंगोरी, ओडीधार, डेऊ, कुन्नी और शाहधार के लिए 2.13 करोड़ रुपये की पेयजल योजना, तहसील ननखड़ी की ग्राम पंचायत जाहू खूनी के जाहूए जून्नी बनी बासा और गाहन के लिए नून खड्ड से 2.24 करोड़ रुपये की जल आपूर्ति योजना, उपमंडल रामपुर में लोगों के लिए जलशक्ति के अंतर्गत 2 करोड़ रुपये से उठाऊ जल आपूर्ति योजना, तहसील रामपुर की उपतहसील तकलेच के अंतर्गत जल शक्ति के तहत 1.85 करोड़ रुपये से विभिन्न जल आपूर्ति योजनाओं के सुदृढ़ीकरण और उपमंडल ननखड़ी में जल शक्ति के अंतर्गत 1.85 करोड़ रुपये से विभिन्न जल आपूर्ति योजनाओं के सुदृढ़ीकरण कार्यों का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने गानवी फांचा सड़क के विकास कार्य के लिए 9.45 करोड़ रुपये, रतनपुर शाह गुरी बासरा से चाडली सड़क के लिए 7.77 करोड़ रुपये, झाकड़ी खड़ाकग से मकुरोला गौरा सड़क के लिए 8.04 करोड़ रुपये और सनई से संदल सड़क के लिए 2.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला रखी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने नगर परिषद रामपुर बुशहर के नवनिर्मित वार्ड नंबर-6 और 7 के लिए 18.50 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली जल आपूर्ति योजना के संवर्द्धन कार्य, महात्मा गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए 7 करोड़ 46 लाख रुपये से निर्मित होने वाली उठाऊ जल आपूर्ति योजना, तहसील रामपुर की ग्राम पंचायत निरथ के लिए 13.94 करोड़ रुपये से मछाड़ा खड्ड से निरथ के लिए उठाऊ सिंचाई योजना, 90 लाख रुपये से ग्राम पंचायत कूट के गांवों के लिए रोपनी खड्ड से जल आपूर्ति योजना, ग्राम पंचायत भड़ावली में 7.52 करोड़ रुपये से बहाव सिंचाई योजना, कुमसू के संवर्द्धन कार्य, तहसील ननखड़ी में 74 लाख रुपये से ग्राम पंचायत कलेड़ा में मझेवटी की फौला लड्डीधार बहाव सिंचाई योजना के सुधार कार्यों की आधारशिला रखी। इसके अलावा 2.56 लाख रुपये से ग्राम पंचायत देव नगर में पलानू बहाव सिंचाई योजना के सुधारीकरण, 2.24 करोड़ रुपये से रामपुर शहर में सुरक्षा दीवार रिटेनिंग वाल के निर्माण की आधारशिला रखी।
विज्ञापन


इस अवसर पर अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक देवेंद्र श्याम, अध्यक्ष जिला परिषद चंद्रप्रभा नेगी, अध्यक्ष पंचायत समिति आशीष कायथ, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सतीश वर्मा, निदेशक बीओडी पर्यटन निगम यशपाल सोनी, पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारीए पार्टी पदाधिकारी, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें