फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में आज से बिछेगी शतरंज की बिसात, खिलाड़ी दौड़ाएंगे हाथी-घोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
- देशभर की 120 टीमें ले रहीं भाग, विजेताओं को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच
विज्ञापन

- ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और ग्रैंड मास्टर प्रगनानंदा के स्कूलों के तराशे खिलाड़ी भी दिखाएंगे प्रतिभा
सुनील ग्रोवर
ठियोग(रामपुर बुशहर)। ठियोग में रविवार से शतरंज की बिसात बिछ जाएगी, जिस पर खिलाड़ी हाथी-घोड़े दौड़ाते दिखेंगे। स्कूली बच्चों के लिए शुरू होने वाली इस राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता में देशभर की 120 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर खेलने का अवसर मिलेगा।
देश के दिग्गज युवा शतरंज खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और ग्रैंड मास्टर प्रगनानंदा के स्कूलों के तराशे गए खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे। ठियोग में शतरंज की बिसात पर उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक के नामचीन स्कूलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का चयन अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी मनीषा चौहान करेंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संयोजक व प्रदेश शतरंज संघ के सचिव संजीव ठाकुर ने बताया कि ऊपरी शिमला में शतरंज को लेकर भारी उत्साह है। इसमें ठियोग उपमंडल की 22 स्थानीय स्कूल की टीमें भी भाग लेंगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में एडवोकेट संदीप ठाकुर का विशेष योगदान रहेगा। प्रतियोगिता में चौपाल, किन्नौर, कुपवी, रोहड़ू और नावर जैसे दूरदराज के क्षेत्रों से भी स्कूली टीमें ठियोग पहुंच रही हैं। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण देश के दिग्गज युवा शतरंज खिलाड़ियों और भारतीय शतरंज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले ग्रैंड मास्टर डी गुकेश और ग्रैंड मास्टर प्रगनानंदा के स्कूलों की टीमें रहेंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता को फीडे (अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ) के नियमों के अनुसार आयोजित किया जाएगा। मुख्य आर्बिटर की भूमिका मध्य प्रदेश के यशपाल अरोड़ा निभाएंगे, जबकि उप आर्बिटर के रूप में ठियोग के रोमित वर्मा और कुल्लू के समेरू ठाकुर सेवाएं देंगे। करीब 15 सदस्यीय आयोजन समिति इस पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा संभाल रही है। जिला शिमला की कार्यकारिणी भी आयोजन में सहयोग कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें