फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जाओं-ठारला सड़क पर ढारा में फिर थमे वाहनों के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी बारिश से पहाड़ से हुआ भारी भूस्खलन
विज्ञापन


चायल और जुआगी पंचायत के हजारों लोगों का संपर्क कटा

पहले भी बरसात में कई माह तक सड़क पर यातायात रहा था ठप

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)।
हाल ही में हुई बारिश से जाओं-ठारला सड़क पर ढारा में वाहनों के पहिये फिर थम गए हैं। यातायात ठप होने से ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बागीपुल से जाओं-ठारला सड़क पर ढारा में भूस्खलन हो गया है। इस कारण मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। इससे चायल और जुआगी पंचायत का बागीपुल-निरमंड से सड़क संपर्क कट गया है। सड़क बंद होने से बस सेवा भी ठप है। स्थानीय निवासी राजू, रणजीत, बेगानंद और राजेश्वर ने बताया कि बरसात में भी यह मार्ग भूस्खलन से प्रभावित हुआ था। कई महीनों तक सड़क बहाल नहीं हो पाई थी। सेब सीजन के दौरान बागवानों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। मरीजों को अस्पताल पहुंचना भी चुनौती बना रहा। ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए। अब फिर सड़क पर भूस्खलन हो गया है। यदि शीघ्र सड़क बहाल नहीं हुई, तो लोगों की दिक्कतें बढ़ जाएंगी। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क को बहाल करने की मांग उठाई है। उधर, लोक निर्माण विभाग निरमंड के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने कहा कि बाधित सड़क को खोलने के लिए मशीनें भेज दी गई हैं। दो दिन में सड़क यातायात के लिए बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें