फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चियोग ने देवरीघाट को हराकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। फागू के कडेरव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब चियोग टीम के नाम रहा। फाइनल मुकाबला चियोग और देवरीघाट के बीच खेला गया। दस ओवरों के मैच में चियोग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट गंवाकर 111 रन बनाए लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवरीघाट की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर 82 रन ही बना पाई। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हैप्पी वर्मा के नाम रहा।
विज्ञापन

श्रेष्ठ गेंदबाज देवरीघाट टीम के शेंटू को चुना गया। श्रेष्ठ विकेट कीपर मोंटेक्स, श्रेष्ठ बल्लेबाज गुम्मा-कोटखाई टीम के अनु ने हासिल किया। चियोग टीम के विक्की को श्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुना गया। फेयर प्ले का खिताब शिला गांव की टीम को दिया गया। समापन समारोह में मुख्यातिथि ठाकुर पृथ्वी सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 75 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें