ठाकुर सत्यनारायण (कपूरिया) मंदिर न्यास रामपुर में आंखों के निशुल्क कैंप में पंजीकरण करते विभिन्?
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। ठाकुर सत्यनारायण (कपूरिया) मंदिर में शनिवार को आंखों की जांच के लिए निशुल्क शिविर आयोजित किया गया। इसमें रामपुर, कुल्लू, कुमारसैन और किन्नौर सहित दुर्गम क्षेत्रों के 1200 लोगों ने आंखों की जांच करवाई। जांच में 110 लोगों की आंखों में सफेद और काला मोतियाबिंद पाया गया। इन मरीजों के रविवार को ऑपरेशन होंगे।
न्यास के महासचिव विनय शर्मा ने बताया शिविर में रोटरी आइज फाउंडेशन अस्पताल मरंडा पालमपुर के डॉ. रोहित शर्मा और डॉ. आशीष ने मरीजों की जांच की। शिविर में मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित करने के साथ ही टेस्ट भी किए गए।
शिविर में ठाकुर सत्यनारायण न्यास के उपाध्यक्ष उमादत्त भारद्वाज, कोषाध्यक्ष मदन भारती, आरएसएस रामपुर विभाग के विभाग प्रचारक गोपी कृष्ण, मोहन श्याम, राजीव अग्रवाल, जय दयाल, रोशन चौधरी, मोहन मेहता, सुरेश मेहता, सतीश सहित मंदिर ट्रस्ट, वीएचपी और सेवा भारती के कार्यकर्ता सहित स्वयंसेवकों ने सहयोग दिया।