फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल की भूमिका शर्मा नीट में उत्तीर्ण

विज्ञापन
भूमिका शर्मा ने नीट-2026 परीक्षा उत्तीर्ण  की। 
विज्ञापन
माता-पिता शिक्षा विभाग में सेवारत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। खगना पंचायत के कशौल गांव की भूमिका शर्मा ने नीट-2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भूमिका, आकाशदीप शर्मा और सीमा शर्मा की पुत्री हैं।
भूमिका ने दसवीं की परीक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल से 95 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने शिमला के निजी इंस्टीट्यूट से नीट की तैयारी की। कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमिका के माता-पिता आकाशदीप शर्मा और सीमा शर्मा शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। उनके दादा लायक राम शर्मा शिक्षा विभाग से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। दादा लायक राम शर्मा और दादी आशा शर्मा ने भूमिका की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वह बचपन से ही मेधावी और परिश्रमी रही हैं। भूमिका की सफलता पर परिवार में उत्सव का माहौल है। उनके माता-पिता ने बेटी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया, जबकि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें