फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: श्रीखंड यात्रा में अव्यवस्थाओं ने ली श्रद्धालु की जान, थाचड़ू में दिया सिलिंडर निकला खाली

विज्ञापन
श्रीखंड यात्रा पर गए श्रद्धालु की मौत के बाद उसके भाई विशाल ने उठाए सवाल। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
परिजनों ने लगाए अव्यवस्था के आरोप, यात्री का शव नीचे लाने के मांगे गए 60 हजार रुपये
विज्ञापन


प्रशासन ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड(कुल्लू)। देश की अति कठिन यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा करवा रहे ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगे हैं। बुधवार रात को यात्रा पर गए एक श्रद्धालु की मौत के बाद परिजनों ने अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि मृत्यु से पूर्व चंडीगढ़ के युवक को न सही उपचार मिला और न ही उसे समय रहते बेस कैंप तक पहुंचाया गया। थाचडू में जो ऑक्सीजन सिलिंडर दिया गया था, वह भी खाली निकला। मृतक के शव को पार्वती बाग से जाओं तक पहुंचाने के एवज में मजदूर की ओर से 60 हजार रुपये लेने का भी आरोप जड़ा है। शिकायत के बाद एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं और सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बुधवार रात को चंडीगढ़ निवासी एक श्रद्धालु अभय की मौत हो गई थी। अभय के परिजनों ने यात्रा प्रबंधन, ट्रस्ट और राहत दलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। श्रीखंड महादेव यात्रा इस बार अव्यवस्थाओं और प्रशासनिक लापरवाही के कारण सवालों के घेरे में आ गई है। मृतक अभय के चचेरे भाई विशाल ने बताया कि शव को नीचे लाने के लिए प्रशासन की ओर से तैनात पोटर (मजदूरों) ने 60 हजार रुपये की मांग की और विरोध करने पर उनका मोबाइल और जरूरी सामान छीन लिया। नेटवर्क की समस्या के बीच बड़ी मुश्किल से दो बार 20-20 हजार रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया गया। विशाल ने आरोप लगाया कि सिंहगाड़ से जाओं तक अभय को जानबूझकर देरी से लाया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई। बेस कैंप में भी उन्हें बारिश के बीच खुले में दो घंटे तक रखा गया। विशाल ने बताया कि थाचडू में जो ऑक्सीजन सिलिंडर दिया गया था, वह खाली निकला। पार्वती बाग और भीम डवारी के बीच प्राथमिक चिकित्सा दी गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उन्होंने पूरे यात्रा प्रबंधन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की मजबूरी का लाभ उठाया जा रहा है और ऊपर तमाम तरह की धांधली हो रही है।
विज्ञापन

सख्त कारवाई की जाएगी।

श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं, दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के साथ पैसे की वसूली भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें