फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा में बरातियों की सड़क किनारे नमाज पढ़ने का मामला वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहस के बाद लगे भारत माता की जय के नारे, मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)।
नेरवा में सड़क के किनारे नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद मामला गरमा गया। वीडियाे सामने आने के बाद खूब चर्चा होने लगी। यह घटना वीरवार शाम की है। वीडियो में कुछ लोग मौके पर पहुंचे और आपत्ति जताई। साथ ही भारत माता की जय नारा लगाने को कहा। बरातियों ने भारत माता की जय नारे लगाए, तब जाकर मामला शांत हुआ। नमाज पढ़ने वाले लोग भी इसी क्षेत्र के मूल निवासी हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की है। जानकारी के अनुसार, नेरवा तहसील के सितरोट गांव निवासी लियाकत ने बताया कि गांव के ही इमरान पुत्र यामीन की शादी थी। इमरान की बरात सुबह करीब 10 बजे पांच छोटी गाड़ियों में सवार होकर पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के प्लासू गांव के लिए रवाना हुई थी। शादी समारोह संपन्न होने के बाद बरात शाम के समय लौट रही थी। वापसी के दौरान जब बरात हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित फेडिज पुल के पास पहुंची, तब समय लगभग शाम 5 बजकर 15 मिनट का हो गया था। यह समय नमाज अदा करने का होने के कारण बरात में शामिल कुछ लोगों ने वहीं रुकने का निर्णय लिया। पास में बहते नाले के पानी से वजू करने के बाद उन्होंने सड़क के किनारे कच्चे रास्ते पर नमाज अदा की। बताया जा रहा है कि नमाज के दौरान या उसके तुरंत बाद वहां कुछ अन्य लोग पहुंचे। उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए बरातियों से बहस शुरू कर दी। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि इन लोगों ने बरातियों से भारत माता की जय के नारे लगाने को कहा। लियाकत के अनुसार, विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए बरातियों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके बाद माहौल शांत हुआ और विवाद समाप्त हो गया। इसके बाद बारात सुरक्षित अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई। इस दौरान पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर लोगों बयान दर्ज किया। हालांकि, मामला दर्ज करने की कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक पुलिस के साथ भी उलझता नजर आ रहा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल, इस मामले में प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोग ने इस घटना पर शांति बनाए रखने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें