फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कंडुगाड़ के पास कार फिसली, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। एनएच-305 पर कंडुगाड़ के पास रविवार को आल्टो कार सड़क से फिसलकर करीब 50 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में चालक अमर चंद (40) निवासी शिगागी, आनी घायल हो गया। वह आनी से घर लौट रहा था कि रास्ते में अचानक सड़क पर आए पशुओं को बचाने के प्रयास में गाड़ी फिसल गई।
विज्ञापन

घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी गर्दन में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी आनी चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें