फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालन और पुलिस ने पकड़ा ओवरलोड मुर्गों से भरा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पंजाब सहित अन्य राज्यों से हिमाचल पहुंच रही मुर्गों की खेप ने कई बड़े सवाल खड़े किए हैं। ठियोग से रामपुर की ओर आ रहे एक ट्रक से पुलिस और पशुपालन विभाग की टीम ने मरे हुए मुर्गे पकड़े हैं, वहीं ट्रक मुर्गों से खचाखच भरा था, जिसकी जांच चल रही है। विभाग ने मरे हुए मुर्गों का पोस्टमार्टम कर लिया है और अब विभाग रिपोर्ट आने का इंतजार है। यही नहीं विभाग की टीम रतनपुर स्थित दो पोल्ट्री फॉर्म की भी इस संबंध में जांच कर रही है। यहां ट्रक में ठूंसे गए मुर्गों की गिनती और जांच का कार्य भी चल रहा है। पुलिस भी मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी शनिवार दोपहर को किसी व्यक्ति ने मतियाना के समीप बनाई गई वीडियो के माध्यम से बताया था कि एक ट्रक नंबर एचपी-92-3002 ठियोग से रामपुर की ओर मुर्गे की खेप लेकर आ रहा है। मामले की भनक लगते ही रामपुर पुलिस ने सैंज में एनएच पांच पर ट्रक पकड़ा और इसे रामपुर लाया गया। जांच में पाया गया कि ट्रक में ठूंस-ठूंस कर मुर्गों को भरा गया है। इनमें से काफी मात्रा में मुर्गे मर चुके थे। साथ ही पकड़े गए ट्रक से बदबू भी आ रही थी। पशु पालन विभाग के चिकित्सकों ने मरे हुए मुर्गों को ट्रक से निकाल कर उनका पोस्टमार्टम किया। आरोप है कि ट्रक में मरे हुए मुर्गे होने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थी। झाकड़ी के समीप रतनपुर स्थित दो पोल्ट्री फॉर्म में मरे हुए मुर्गों को सही से गड्ढों में नहीं डाला जा रहा है। जिसके कारण इस क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को बदबू के कारण दिक्कतें हो रही है। पोल्ट्री फॉर्म द्वारा जंगल में इन्हें फेंका जा रहा था। इसको लेकर न तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और न ही पशुपालन विभाग आज दिन तक कोई कार्रवाई कर पा रहा है।
पशुपालन विभाग के चिकित्सक सुरेश कपूर ने बताया कि ट्रक से निकाले गए कुछ मरे हुए मुर्गों का पोस्टमार्टम किया है, जिसकी रिपोर्ट कुछ दिनों में आएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है, कि इनमें कोई बीमारी है या नहीं। उन्होंने कहा कि रतनपुर स्थित पोल्ट्री फॉर्म की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि उन्हें इस संबंध में शिकायत मिली थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर पशुपालन विभाग के चिकित्सालय में पहुंचाया है। विभाग की जांच में यदि कोई खामी पाई जाएगी, तो पुलिस उचित कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें