फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कैबिनेट मंत्री नेगी ने रिकांगपिओ में की विकास कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों को समय पर सभी कार्यों को पूरे करने के निर्देश दिए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने सोमवार को जिला प्रवास के दौरान रिकांगपिओ आईटीडीपी भवन के सम्मेलन कक्ष में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मंत्री ने जल शक्ति विभाग के पूह मंडल के अधिशासी अभियंता, सहायक और कनिष्ठ अभियंताओं को पूह मंडल में सभी कार्यों को समय पर पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पूह, स्पीलो, कानम, चांगो और मूरंग पेयजल योजनाओं की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने रारंग जल निकासी योजना पर भी चर्चा की और जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को ठेकेदारों को नोटिस देने के निर्देश दिए, जो कार्यों में कोताही बरत रहे हैं। उन्होंने उपस्थित पंचायत जन-प्रतिनिधियों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी पेयजल योजनाओं के संदर्भ में संशय दूर किए। समयबद्ध सीमा में विकास कार्यों को पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें