फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

99,000 घरों में मार्च तक पहुंचेगी बिजली

Fri, 22 Jun 2018 01:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
light shimla
विज्ञापन
जनपद के प्रत्येक घर में बिजली की रोशनी पहुंचाने का लक्ष्य है। हर घर रोशनी देने के लिए सौभाग्य योजना संचालित की जा रही है। संभल जिले में तीनों वितरण खंडों के अंतर्गत 99,000 घरों में बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। कनेक्शन देने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी और अभियंता सक्रिय हो गए हैं। वहीं पांच निजी कंपनियों को जरूरी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का टेंडर दिया गया है।  
विज्ञापन


संभल के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि घर घर बिजली देने के लिए केंद्र सरकार ने आशीर्वाद योजना  संचालित की है। हर घर को बिजली देने के लिए जहां खंभे और लाइन नहीं हैं। वहां पर खंभे लगाए जाएंगे। नई विद्युत लाइनें बनेंगी। केंद्र सरकार इसके लिए दिल खोलकर धन आवंटित कर रही हैै।

नया कनेक्शन देने की प्रक्रिया सरल है। कोई भी व्यक्ति जो कनेक्शन चाहता है अपने पहचान पत्र और आधार कार्ड की छाया प्रति लेकर संपर्क करेगा। बिजली विभाग उसे कनेक्शन देगा। अगर संबंधित व्यक्ति गरीबी की रेखा के नीचे जीवनयापन करता है तो उसे कोई भी जमानत  राशि नहीं देनी  होगी।
विज्ञापन


अगर संबंधित व्यक्ति गरीबी की रेखा से ऊपर है तो उसे 50 रुपये महीने के हिसाब से  दस महीने में 500 रुपये देने होंगे पर कनेक्शन लेते वक्त कुछ भी नहीं देना है। उन्होंने  कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग कनेक्शन लें। बिजली विभाग ी प्राथमिकता है कि हर घर को रोशन किया जा सके। अगर किसी को कहीं कोई असुविधा आ रही है तो बिजली विभाग उसकी समस्या का समाधान करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें