फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आखिर कब जारी होगी आपदा किए गए राहत कार्यों की धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह में नहीं हुआ भुगतान, तो सड़क पर उतरकर ठेकेदार करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन


रामपुर में ठेकेदारों को नहीं हो पाई करीब 15 करोड़ की अदायगी

बुशहर ठेकेदार यूनियन ने दो वर्ष से भुगतान न होने पर जताया रोष

आपदा में जन जीवन पटरी पर लाने में ठेकेदारों ने निभाई थी अहम भूमिका

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। साल 2023 में प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण करोड़ों रुपये की क्षति पहुंची थी। रामपुर उपमंंडल में भी भारी बरसात से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया था। ऐसे में जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए बुशहर ठेकेदार यूनियन ने अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन आपदा के कई वर्ष बीतने के बाद भी ठेकेदारों के किए कार्यों की अदायगी नहीं हो पाई है। ऐसे में ठेकेदार यूनियन में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। यूनियन ने चेताया है कि यदि एक सप्ताह में लंबित देनदारियों को भुगतान नहीं होता है, तो वे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधीन कार्य कर रहे ठेकेदारों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का मन बना लिया है। बुशहर ठेकेदार यूनियन ने कहा कि बीते दो वर्षों के बरसात से हुए नुकसान में किए गए कार्यों का पैसा जारी नहीं किया गया है। अभी तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा है कि जल्द पिछला भुगतान हो जाएगा। यूनियन ने कहा कि साल 2023 में जब रामपुर में भारी बरसात हुई, तो पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। ऐसे में यहां के ठेकेदारों ने दिन-रात कार्य कर रामपुर की सड़कों को रिकॉर्ड समय में बहाल करवाया था। साल 2024 में सरपारा पंचायत के समेज में जब भयंकर बाढ़ आई, तब भी ठेकेदारों ने दिन-रात काम किया था। बरसात में भी कई जगहों पर सड़कों की हालत खराब हो गई थी। ठेकेदारों ने अपने खर्चे पर सारा काम किया, लेकिन आज जब कार्य के भुगतान की मांग की जा रही है, तो ठेकेदारों को केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। अब जब ठेकेदार अपने ही पैसे लेने के लिए विभाग के कार्यालय में जा रहे हैं, तो उन्हें हर दिन आश्वासन दिया जा रहा है कि जल्द पैसों का भुगतान होगा। मार्च के बाद अब अप्रैल भी चला गया है, लेकिन ठेकेदारों को पिछला बकाया पैसा नहीं मिल रहा है। इससे ठेकेदार हताश और परेशान हैं।

ठेकेदारों पर आर्थिक बोझ हर दिन बढ़ रहा है। अब उनके पास सिवाय आंदोलन करने के और कोई रास्ता नहीं बचा है। एक सप्ताह में लंबित अदायगी नहीं की गई, तो यूनियन के अधीन पंजीकृत सभी ठेकेदार रामपुर की सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। प्राकृतिक आपदा के वक्त ठेकेदारों ने दिन-रात कार्य किया, लेकिन अब काम निकलने के बाद विभाग पैसे देने में आनाकानी बरत रहा है। सुदेश कौशिक, अध्यक्ष, बुशहर ठेकेदार यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के डिपॉजिट वर्क, पुलों की मरम्मत और नाबार्ड संबंधी अदायगी की जा रही है। रेस्टोरेशन कार्यों की जैसे ही धनराशि जारी होगी, तो ठेकेदारों को भुगतान कर दिया जाएगा। इन कार्यों के लिए एसडीआरएफ के तहत धनराशि जारी होती है। एसके नेगी, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग रामपुर


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें