फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ रामपुर ने चालको परिचालकों को बांटे मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। देशभर में लॉकडाउन के बाद रामपुर उपमंडल में सोमवार को 112 में से 55 रूटों पर बसें चलाई गईं। सुबह सात बजे विभिन्न रूटों पर बसों की आवाजाही शुरू की गई। परिवहन निगम और निजी बसों को रूटों पर भेजने से पहले आरटीओ की मौजूदगी में पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। हालांकि, लंबे रूटों की बसों को शिमला तक ही भेजा रहा है। पहले दिन बसों में काफी कम लोगों ने सफर किया। आएम परिवहन निगम रामपुर गुरबच्चन सिंह ने बताया कि चालक और परिचालकों के घरों से लौटने पर निगम के सभी रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

आरटीओ तुला राम ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार रामपुर में सभी बस चालकों और परिचालकों को 300 मास्क और सैजिटाइजर बांट दिए गए हैं। इसके अलावा परिचालकों को 600 फेस शील्ड वितरित किए गए। इस दौरान आरटीओ ने यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा कि बस में सफर करते समय उचित दूरी बनाएं रखें। आंख, नाक और मुंह को हाथों को धोए बिना न छूएं। यात्रा के दौरान हैंड सैनिटाइजर अपने साथ रखें और यात्रा करते समय मास्क लगाए रखें। दूसरों को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। इसके अलावा उन्होंने वरिष्ठ नागरिक, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और दस साल से छोटे बच्चों से अपील की है कि आवश्यक काम होने पर ही बसों में सफर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें