फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बैहणा-दलाश-कंडागई सड़क पर छह माह से बस सेवाएं ठप

विज्ञापन
बैहना-दलाश-कंडागई सडक़ पर बरसात में गिरे डंगे का छह माह बाद भी नहीं हो पाया निर्माण। संवाद
विज्ञापन
एचआरटीसी की तीन बसों पर लगी ब्रेक
विज्ञापन

. कछुआ गति से हो रहा बरसात से गिरे डंगों का निर्माण कार्य
. स्कूली बच्चे और ग्रामीण टैक्सियों में महंगे दामों पर सफर करने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। क्षेत्र की बैहणा-दलाश-कंडागई सड़क पर बरसात के मौसम में गिरे डंगे अभी तक नहीं लग पाए हैं। इस कारण सड़क पर करीब छह महीने से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की सेवाएं ठप पड़ी हैं। परिवहन व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटने के कारण ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को टैक्सियों में अतिरिक्त सफर कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बैहणा-कंडागई-दलाश सड़क पर छह महीने से निगम की बस सेवाएं ठप पड़ी हुई हैं। इस कारण जनता परेशान हैं। लोक निर्माण विभाग की अनदेखी विद्यार्थियों और ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर गिरे डंगे को लगाने का कार्य धीमी गति से चलाया हुआ है। सड़क पर दिनभर निगम की तीन बसें चलती हैं, लेकिन छह माह से बंद पड़ी हैं। ऐसे में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को छह महीने से महंगे किराये पर सफर करना पड़ रहा है। गरीब तबके के लोगों को अधिक आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। दलाश पंचायत के प्रधान सत्येंद्र शर्मा, व्युंगल पंचायत के प्रधान जालप राम और बीडीसी चेयरमैन विजय कंवर सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि बस सेवाएं बंद होने से ग्रामीण खासे परेशान हैं। उन्होंने सरकार और लोक निर्माण विभाग से निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


बैहणा-कंडागई-दलाश सड़क पर इन दिनों डंगे लगाने का काम जोरों पर चला है। जल्द ही सड़क पर बस सेवाओं के लिए यातायात बहाल कर दिया जाएगा। -लाल सिंह, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग दलाश
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें