फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौरा-रूपी संपर्क मार्ग पर पांच दिन से बस सेवा ठप

विज्ञापन
भूस्खलन के कारण बाधित हुई चौरा रूपी सडक़ पांच दिन बाद भी नहीं हुई बहाल। संवाद
विज्ञापन
24 किलोमीटर सड़क पर जगह-जगह दरकीं विशालकाय चट्टानें
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने छोटे वाहनों के लिए बहाल की सड़क, बड़े वाहनों के लिए लग सकता है समय

छोटे वाहनों में खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हजारों लोग

ग्रामीणों ने प्रशासन और विभाग से जल्द सड़क बहाली की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)।
जिला की रूपी वैली में बरसात आफत बन कर बरसी है। बारिश के चलते चौरा रूपी संपर्क सड़क पर पांच दिनों से निगम की बस सेवा ठप है। इससे नौ गांवों के हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश से 24 किलोमीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह विशालकाय चट्टानें आ गिरी हैं। कई स्थानों पर भारी मलबा और भूस्खलन हुआ है। कई स्थानों पर सड़क दलदल बन गई है। सबसे ज्यादा समस्या डबलिंग मोड, मूले और रावा नाला में पेश आ रही है। यहां विशालकाय चट्टानें सड़क पर गिरी हैं। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने विशालकाय चट्टानों को तोड़कर सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दी है, लेकिन बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं हो पाई है। ऐसे में रूपी वैली के हुरवा, शिगारचा, नालिंग-1, नालिंग-2, गुरगुरी, मझगांव, डबलिंग, बटकाव और पोशवा गांव के हजारों ग्रामीणों को आवाजाही के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, सड़क की दयनीय हालत के कारण ग्रामीण छोटे वाहनों में खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं। पूर्व प्रधान रूपी पंचायत रघुदास नेगी, वर्तमान उपप्रधान मुकेश नेगी, अरुण नेगी, शिवकुमार नेगी, प्रदीप नेगी, वीरेंद्र नेगी, हरीश नेगी, धर्मपाल नेगी, जयप्रकाश नेगी, रोशन नेगी, पुरुषोत्तम नेगी, संजय नेगी और हिम्मत नेगी सहित ने कहा कि सड़क बंद होने के कारण निगम की बस सेवा ठप हो गई है। ग्रामीण छोटे वाहनों में जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से शीघ्र सड़क बहाल करने, सड़क की दशा सुधारने की मांग उठाई है।
विज्ञापन



भारी बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरी हैं और कई जगह भूस्खलन हुआ है। छोटे वाहनों के लिए सड़क बहाल कर दी गई है। बड़े वाहनों के लिए अभी समय लग सकता है। हितेश ठाकुर, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग भावानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें