फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बागीपुल-उर्टू मार्ग पर बस सेवा ठप, पांच पंचायतों के ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
बागीपुल उरटू सडक़ बंद होने के कारण शारवी में फंसी परिवहन निगम की बस। संवाद
विज्ञापन
शारवी और कुटल में फंसीं निगम की बसें, भारी बरसात से क्षतिग्रस्त सड़क बड़े वाहनों के लिए है बाधित
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड(कुल्लू)।
निरमंड उपमंडल की बागीपुल-उर्टू सड़क एक महीने बाद भी बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं हो पाई है। बरसात के दौरान भूस्खलन से यह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस मार्ग पर परिवहन निगम की बस सेवाएं भी ठप हैं। इस कारण ग्रामीणों को निजी छोटे वाहनों में भारी भरकम किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। क्षेत्र की पांच पंचायतों राहणू, बागा सराहन, नोर, शिल्ली और चायल के ग्रामीण आवाजाही के लिए दिक्कतें झेल रहे हैं। इस सड़क पर परिवहन निगम की तीन बस सेवाएं चलती हैं। एक माह से कुटल और शारवी में निगम की बसें फंसी हुई हैं। एक माह बीतने के बाद भी सड़क बस चलने योग्य नहीं हुई है। इससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों को निजी टैक्सियों में तीन गुना अधिक किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। नोर पंचायत के पूर्व प्रधान अशोक ठाकुर, ग्रामीण चंद्रेश ठाकुर, एरिक, पीसी डोगरा, राहुल, पूर्ण चंद और हरीश ने कहा कि ग्रामीण उम्मीद लगाए हैं कि जल्द ही सड़क बहाल होगी, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी हालात जस की तस हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से सड़क को जल्द बहाल करने की मांग उठाई है।

सड़क क्षतिग्रस्त होने से बागीपुल से उर्टू सड़क पर निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। निगम की एक बस कुटल और एक बस शारवी में फंसी हुई है। अब सड़क बहाल होते ही बस सेवाओं को सुचारु रूप से चलाया जाएगा। स्वरूप दीवान, अड्डा प्रभारी, परिवहन निगम रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन





भारी बारिश से यह सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क पर दीवारें लगाने का कार्य जारी है और जल्द ही सड़क को बहाल कर दिया जाएगा। राकेश नेगी, अधिशासी अभियंता निरमंड, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें